JeevanMag.com

About Us

कथा‍-कहानी

यह भी जानो!

अनमोल वचन

From JeevanMag.com

Showing posts with label Gulrez shahzad. Show all posts
Showing posts with label Gulrez shahzad. Show all posts

Friday, 13 June 2014

गुलरेज़ शहज़ाद की ग़ज़ल

आह तहरीर हुई जाती है
शब की तामीर हुई जाती है

चुप हुए जाते हैं सारे मंज़र
कोई तस्वीर हुई जाती है
सुब्ह होने से भी होता क्या है
रात तक़दीर हुई जाती है
हर घड़ी तीर चलाते हैं ख्याल
याद शमशीर हुई जाती है
बात गुलरेज़ हम जो कह न सके
अब वो गम्भीर हुई जाती है

गुलरेज़ शहज़ाद विचारोत्तेजक शायरी की परंपरा के युवा संवाहक हैं. आप एक बेहतरीन रंगकर्मी तथा जीवन मैग के सलाहकार भी हैं.

Saturday, 4 January 2014

ग़ालिब- गुलरेज़ शहज़ाद

ख़्वाब की एक ख़बर आम करूं
चंद अल्फाज़ उनके नाम करूँ
मुझको ग़ालिब ने ये दुआ दी थी
ज़िंदगी तुमको रास जाए
ज़ेरे आब तेरी प्यास जाए
मेरी हालत अजीब है लेकिन
होश की पगड़ी बाँध रक्खी है
दुनियादारी सवार है मुझ पर
जिस पे सज्दा-गुज़ार होता जुनूं
वो मुसल्ला कभी ना बिछ पाया
इश्क की नमाज़ खाली गई
मुझको ग़ालिब की क्या दुआ लगती



गुलरेज़ शहज़ाद



जीवन मैग जनवरी 2014 अंक से उद्धृत- मूल अंक यहाँ से डाउनलोड करें - https://ia600505.us.archive.org/7/items/JeevanMag4/Jeevan%20Mag%204.pdf

A series of skype group conversations beetween students from India & Pakistan

A series of skype group conversations beetween students from India & Pakistan
Proudly sponsored by JeevanMag.com
 
Copyright © 2016 Jeevan Mag
Editor-in-chief Akash Kumar Executive Editor Nandlal Mishra Associate Editor AbuZaid Ansari Publisher Blue Thunder Student AssociationShared by WpCoderX
Blogger Widgets